NSUI ने जलाया शी जिनपिंग का पुतला,जताया आक्रोश* ० देश के वीर सपूतों को दी गई श्रधांजलि
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG-20200617-WA0041.jpg)
*NSUI ने जलाया शी जिनपिंग का पुतला,जताया आक्रोश*
० देश के वीर सपूतों को दी गई श्रधांजलि
प्रदीप रजक की रिपोर्ट
भारत और चीन के बीच गलवान घाटी के पास सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवानों की शहादत पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिलासपुर इकाई ने आज दोपहर 1:00 बजे पुराना बस स्टैंड चौक में वीर सपूतों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।सभी ने चीनी सामग्री उपयोग न करने का प्रण लिया।सभी पदाधिकारियों ने कहा कि इतने बड़े हमले के बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं।पुतला दहन में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा,प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा,प्रदेश सहसचिव अर्पित केशरवानी,कार्य. अध्यक्ष रंजीत सिंह,बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह,CMD कालेज के पूर्व उपाध्यक्ष सोहराब खान,अभिलाष रजक,जयपाल निर्मलकर,निखिल राय,विराज रजक,सिद्धार्थ तिवारी,जिला महासचिव अंजलि गोंड,आकाश श्रीवास्तव,विवेक साहू जिला सचिव अमितेश शुक्ला उपस्थित थे।
*तनमीत छाबड़ा*
*ज़िलाध्यक्ष NSUI बिलासपुर