छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सहस्त्रबाहू उद्यान में महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन, वार्ड तीन में मंच निर्माण एंव पेवर ब्लॉक का होगा कार्य

BHILAI:- नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड तीन  के सहस्त्रबाहु उद्यान में मंच निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। नेहरू नगर स्थित गार्डन के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य के लिए महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने एल्डरमेन एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। रहवासी क्षेत्र के बीचोबीच स्थित उद्यान में सार्वजनिक आयोजनों के लिए 6 लाख की लागत से नए कार्य किए जाएंगे। पेवर ब्लॉक लगने से उद्यान में कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी तथा सुबह शाम नागरिकों के टहलने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो पाएगा। उद्यान में विकास कार्य के लिए क्षेत्र की सहस्त्रबाहु समिति के अरविंद ताम्रकार सहित अन्य लोगों ने मांग किए थे जिस पर महापौर श्री यादव की पहल पर आज कार्य की नींव रखने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन हुआ। वार्ड 03 नेहरू नगर के शिवाजी चौक स्थित सहस्त्रबाहु उद्यान का जीर्णोद्वार किया जाएगा। रहवासी क्षेत्रों में स्थित उद्यान में सार्वजनिक आयोजनों के लिए मंच निर्माण तथा उद्यान का सौंदर्यीकरण हेतु पेवर ब्लॉक लगाने की मांग क्षेत्र के नागरिक एवं सहस्त्रबाहु कल्याण समिति के सदस्यों ने महापौर से किए थे, जिस पर महापौर देवेन्द्र यादव की पहल के बाद अब उद्यान में मंच एवं पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 6 लाख स्वीकृत हुए है, जिससे विकास कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित निगम के सहायक अभियंता सुनील दुबे को महापौर श्री यादव ने कहा कि उद्यान में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शीघ्रता के साथ करें ताकि बारिश के सीजन में उद्यान में कीचड़् की समस्या न हो। इस दौरान वार्ड के नागरिकों से महौपार मुखातिब हुए वार्ड के विकास संबंधी चर्चा भी किए।  भूमिपूजन कार्यक्रम में सक्रिय एल्डरमेन शमशेर बहादुर (कांचा) एल्डरमेन नरसिंह नाथ, सहस्त्रबाहु कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश ताम्रकार, तेजेन्द्र, जीवन लाल, सहायक अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता अरविंद शर्मा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button