छत्तीसगढ़

शीघ्र शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य विधायक, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार और कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

शीघ्र शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य
विधायक, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार और कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण
कांकेर- कांकेर शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कलेक्टर के.एल. चौहान, पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहीरे और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज जिले के आला अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थल का निरीक्षण किया एवं राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके द्वारा ऊपर-नीचे सड़क से लेकर दूध नदी तक सड़क का पैदल निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कर सीसी रोड निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए राज्य शासन द्वारा तीन करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार गौरव पथ निर्माण के लिए भी दो करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए 40 से 50 विद्युत पोल तथा पॉच ट्रॉसफार्मर और तीन पाईप लाईन चेम्बर को शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए विद्युत विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। सड़क चौड़ीकरण से

 

प्रभावित व्यक्तियों की सहमति भी ली जा रही है। राज परिवार के सदस्यों द्वारा सड़क किनारे के पुराने दीवार को तोड़ने की

 

सहमति प्रदान की गई है। इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों द्वारा भी सहमति प्रदान की जा रही है, जिसके बदले में उनका यथोचित व्यवस्थापन किया जाएगा। कलेक्टर चौहान ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एम.आर. चेलक, सी.एल. मार्कण्डेय, एस.के. वैद्य, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ए.ए. सिद्धिकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ तिवारी, नगरपालिका के उपाध्यक्ष मकबूल खान, दिलीप खटवानी, सादाब खान, शैलेन्द्र शोरी, गफ्फार मेमन, सोमेश सोनी, राजकुमार चोपड़ा, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, मनोज जैन, टिकेन्द्र ठाकुर, अनूप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button