छत्तीसगढ़

कोंडागाँव पुलिस: नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार

15 जून, 2020/सबका संदेश

कोंडागाँव। दिनांक 09.06.2020 को फरसगांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को उत्तरप्रदेश का एक युवक शादी का झांसा देकर भगा कर उत्तर प्रदेश ले गया था। रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 42/2020 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव के निर्देशन में व श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम तैयार कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था, पुलिस टीम की तत्परता एवं सुझबुझ से उत्तरप्रदेश के ग्राम बानगांव जिला ललीतपुर से आरोपी नफीस खान को उसके जीजा के घर से नाबालिग लड़की के साथ बरामद किया गया एवं आरोपी नफीस खान को गिरफ्तार कर थाना फरसगांव लेकर आये। कानूनी कार्यवाही के बाद लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर आरोपी नफीस खान पिता मुबारक खान निवासी सलामतपुर थाना करतल जिला बांदा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद साहू, स.उ.नि. दिनेश ठाकुर, प्र.आर. उमेश बाघमारे एवं लूमन सिंह भंडारी का विशेष योगदान रहा।

http://sabkasandesh.com/archives/59434

http://sabkasandesh.com/archives/59430

http://sabkasandesh.com/archives/59417

http://sabkasandesh.com/archives/59425

Related Articles

Back to top button