छत्तीसगढ़

विधायक निधि से मांझाभर्री को मिला पानी टेन्कर

विधायक निधि से मांझाभर्री को मिला पानी टेन्कर

कांकेर। विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से जनता की मांगों पर पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टेन्कर नरहरपुर विकास खण्ड के ग्राम मांडाभर्री को प्रदान किया है। इस संबंध में आज विधायक निवास में ग्राम सरपंच श्रीमती चन्द्रभाान मण्डावी को उक्त टेन्कर की जवाबदारी देते हुए पंचायत क्षेत्र में जनमानस के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए टेन्कर को सौपा गया। इस दौरान प्रमुख रूप से नरहरपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती संजुलता नेताम, रोमनाथ जैन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कांकेर, पूर्व सरपंच तुलसी नेताम, कांग्रेस नेता भीखम शोरी, महेश जैन, रतन साहू, राजेन्द्र सोमवंशी, वीरेन्द्र नेताम, कचरूराम यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button