छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जिले के 67 हजार किसान लाभान्वित : राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि खेती में काम आयेगी-नत्थूराम जैन

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जिले के 67 हजार किसान लाभान्वित : राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि खेती में काम आयेगी-नत्थूराम जैन

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित ग्राम भीरावाही तहसील कांकेर के किसान श्री नत्थूराम जैन ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के दुःख-दर्द को देखा व समझा है। वे स्वयं माटीपुत्र हैं, खेती किसानी की हर गतिविधि से वे भलीभांति वाकिफ हैं, किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने किसानो का कर्ज माफ किया, खेती-किसानी के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से बिना ब्याज के खाद, बीज एवं नकद राशि के रूप में ऋण दे रहे हैं, 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी की और अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू किया है, जिससे सभी किसान खुश हैं। कृषक श्री नत्थूराम जैन ने बताया कि उनकी 12 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें खेती किसानी करते हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत उन्हें प्रथम किस्त में 24 हजार 927 रूपये की राशि उनके खाते में जमा हुई है, जिसे वे खरीफ सीजन के कृषि कार्य में लगायेंगे।

उल्लेखनीय है कि खरीफ सीजन के शुरू होते ही जिले के किसान सहकारी बैंकों में जाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्राप्त राशि को खेती किसानी के लिए आहरित कर रहे हैं। इस योजनांतर्गत कांकेर जिले में 67 हजार 116 किसान लाभान्वित होंगे, जिन्हें 01 अरब 87 करोड़ 54 लाख 55 हजार रूपये से लाभान्वित किया जाएगा। प्रथम किस्त के रूप में कांकेर जिले के किसानों को 47 करोड़ 14 लाख 20 हजार रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button