अजब गजब

एक ऐसी रहस्यमयी स्याही जिसको कागज पर लिखते ही होता है ऐसा

 

सबका संदेस न्यूज़-

 

अगर किसी किसी विद्यार्थी को असाइनमेंट लिखने को कहा जाए और वो अध्यापक को कोरा कागज दे देता है तो जाहिर है कि उसे नंबर तो जीरो ही मिलेंगे। लेकिन अगर हम आपको कहें कि ऐसा संभव है ! दरअसल हम बात कर रहे हैं जापान की एक छात्रा के बारे में जिसने एक कमाल का का कारनामा कर दिखाया है। ये छात्रा निंजा गर्ल के नाम से भी चर्चा में आ रही है।

दरअसल जापान के एक कॉलेज इतिहास की विद्यार्थी (student) एमी हागा को निंजा के बारे में पढ़ना व लिखना बहुत पसंद है। वहीं कुछ दिन पहले ही वो इगारो के निंजा म्यूजियम में घूमने के लिए गई थी। वह जब लौट कर अपने कॉलेज आयी तो प्रोफेसर यूजी यादमा ने उन्हें म्यूजियम और उसके सफर के बारे में एक लेख लिखने को कहा व इसके साथ ही ये बात भी कही की लेख बिलकुल अलग तरीके से लिखना है।

 

19 वर्षीय एमी (student) ने बिल्कुल अलग तरीके से लेख लिखने में अबुरिदषी तकनीक को इस्तेमाल में लिया। आपको बता दें कि अबुरीदाशी जापान की एक प्राचीन तकनीक है। जिसके इस्तेमाल से लोग एक दूसरे को गुप्त तरह का संदेश भेजते हैं। खास बात ये है कि इस तकनीक से लिखने पर तब तक नहीं दिखाई देता है अजब तक कि उस कागज को आग के ऊपर ना रख दें।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button