देश दुनिया

मेघालय में दो महिला मरीजों से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार- Doctor arrested in Meghalaya for molesting two female patients | nation – News in Hindi

मेघालय में दो महिला मरीजों से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

महिला मरीजों से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

31 वर्षीय आरोपी डॉक्टर (Doctor) को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूरे मामले में संस्थान ने चुप्पी साध ली है.

शिलांग. मेघायलय (Meghalaya) में दो महिला मरीजों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पूर्वोतर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान में कार्यरत एक डॉक्टर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स और कोई अन्य महिला कर्मी नहीं होने का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को गलत तरीके से छुआ.

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक क्लॉडिया लुंगवा ने बताया कि रिंझा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वे दोनों गुरुवार को सुबह जांच कराने के लिए क्लिनिक पर गईं तो डॉक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ की. दोनों पीड़ित महिलाएं नजदीकी रिश्तेदार हैं.

कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने कहा कि 21 और 30 वर्षीय महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. 31 वर्षीय आरोपी डॉक्टर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूरे मामले में संस्थान ने चुप्पी साध ली है.ये भी पढ़ें- 

भारत से गायब हो रहा सहिष्णुता का DNA, देश को बांटने वाले खुद को कहते हैं राष्ट्रवादी : राहुल

पंजाब, गुजरात समेत ये 6 राज्य सबसे पहले होंगे कोरोना मुक्त, 70-89% संक्रमण खत्म



First published: June 12, 2020, 11:28 PM IST



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button