Uncategorized

Priyanka Gandhi Oath: सदन में पहली बार एक साथ नजर आएंगे गांधी परिवार के तीन सदस्य, प्रियंका गांधी आज लेंगी पद और गोपनीयता की शपथ

Priyanka Gandhi Oath

नई दिल्ली: Priyanka Gandhi Oath केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। जिसके बाद आज प्रियंका गांधी सांसद पद की शपथ लेने जा रही है। इस अवसर पर आज प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल और मां सोनिया गांधी के साथ संसद में पहुंचेंगी। यहां वे लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। जिसके बाद प्रियंका गांधी सांसदों की सूची में शामिल हो जाएगी।

Read More: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी बेटी के साथ कमरे में संबंध बना रहा था शख्स, रोने की आवाज सुनकर मां ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश 

Priyanka Gandhi Oath प्रियंका गांधी के गोपनीयता की शपथ ग्रहण में उनके भाई राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी सांसद में मौजूद रहेंगी। शपथ ग्रहण के बाद प्रियंका भी उन नेताओं की फेहरिस्त में शुमार हो जाएंगी जिनके परिवार का एक न एक सदस्य संसद के किसी भी सदन का सदस्य है।

Read More: shani dosh nivaran mantra: आर्थिक तंगी से परेशान हैं आप, रिश्तों में बढ़ रहा तनाव ? रोज पढ़ें शनि दोष निवारण ये मंत्र 

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुईं और वायनाड से उपचुनाव लड़ा। वायनाड में प्रियंका ने माकपा के सत्यन मोकेरी को चार लाख से अधिक वोट से हराया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button