छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
भारतमाता चौक में लगाया भाजपा ध्वज, युकांईयों ने की पुलिस में शिकायत
दुर्ग। सिकोलाभाठा स्थित भारतमाता चौक में प्रतिमा पर भाजपा का झंडारोहन करने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोहन नगर पुलिस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। युकां अध्यक्ष आकाश मजूमदार ने बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में हमला कर जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। उसके बाद सिकोलाभाठा भारत माता चौक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, मन्नू साहू और अन्य कार्यकत्र्ताओं ने शाम को भारत माता चौक में आकर भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाते हुए भारत माता चौक पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा दिया। जो भारत माता का अपमान है। जिसका युवा कांग्रेस ने विरोध किया तथा संबंधित थाने में सूचना देकर झंडे को उतरवाया गया।