अजब गजब

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार: एक व्यक्ति, 39 बीवियां, 94 बच्चे और 33 पोते

 

 

सबका संदेस न्यूज़-आपने अभी तक किसी व्यक्ति की एक, दो या तीन शादियों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन आपको कहें कि एक व्यक्ति हैं जिसने 39 शादियां की हैं। एक बार सुनने के बाद किसी भी इस पर विश्वास नहीं होता है, लेकिन ये बिल्कुल सच है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उसकी 39 पत्नियां एक ही छत के नीचे रहती हैं।

वैसे ये कारनामा किसी दूसरे देश का नहीं बल्कि अपनी ही देश में मिजोरम का है। यहां जियोना चाना नाम के व्यक्ति का ये कारनामा गिनीज बुक में दर्ज है। जियोना का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार का दर्जा दिया गया है। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाले इस एक परिवार में 167 सदस्य हैं और सभी एक ही मकान में रहते हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button