अजब गजब

गजब! मात्र 40 गज में बनाया 5 मंजिला मकान जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे

सबका संदेश गुरुग्राम
शहर के रोशनपुरा एरिया में 40 गज की जमीन पर पांच मंजिला इमारत खड़ी करने का आरोप में एक व्यक्ति पर लगा है। इतना ही नहीं इस मकान का छज्जा काफी बहार निकाला गया है। कुछ दिन पहले यह छज्जा गिर चुका है, जिससे गली में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए थे। आरोप है कि यह मकान बिना बिल्डिंग प्लान पास करवाए नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर को शिकायत दी है


इस मकान की पहले भी शिकायत हो चुकी है। जिसके बाद इसे दो माह पहले सील कर दिया गया था, लेकिन मकान मालिक ने सील तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया। मात्र 40 गज के इस मकान पर पांचवीं मंजिल पर काम शुरू हो गया है। इस बारे में रोशनपुरा निवासी प्रमोद कुमार, महेंद्र रावत, दीपक कुमार, शांति देवी, निशा सिंगला आदि नगर निगम में शिकायत दी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button