
रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कोमल जंघेल सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए उनकी स्वर्णिम कार्यकाल की कामना करते हुए 2023 में भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया इस अवसर पर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जीके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा पहले से और अधिक मजबूत होगा पूर्व में प्रदेश भाजपा संगठन में कार्य करने के अनुभव का प्रदेश भाजपा को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि श्री प्रदेश अध्यक्ष जी के केंद्रीय मंत्री होने के दौरान उनके द्वारा किए गए प्रदेश के लिए जनहित व जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश प्रदेश भाजपा की रीड की हड्डी है पिछड़ा वर्ग मोर्चा का भारतीय जनता पार्टी को मजबूत और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान पूर्व में भी रहा है और भविष्य में भी रहेगा उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर भाजपा को मजबूत करते हुए संगठन को और शक्तिशाली बनाकर 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाना है हम सभी को इसी दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है इस अवसर पर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश ताम्रकार मोहन उ पारकर सांतनु साहू प्रदीप वर्मा मनोज चक्र धारी रमेश चंद्राकर प्रशांत चंद्राकर छगन साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे