छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम समीक्षा बैठक, गांजा जुआ सट्टा के लिए चलेगा विशेष अभियान

कोंडागाँव । पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव बालाजी राव (भापुसे) द्वारा दिनांक 09.06.2020 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मिटींग ली गई। उपरोक्त मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित अपराध चालान एवं लंबित मर्ग के निराकरण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये एवं लंबित अपराधों की  सूक्ष्मता से समीक्षा की गयी। साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं शराब की तस्करी पर रोक लगाने हेतु तथा जुवा, सट्टा पर प्रभावी अंकुश  के लिए  विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया । लॉकडाउन में ड्यूटी के दौरान शासन द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुए स्वयं को कोरोना वायरस संक्रमण  से बचाव के उपयों का पालन करते हुए पूर्ण लगन के साथ ड्यूटी करने एवं लॉकडाउन का उल्लघन करने वालों पर कार्यवाही करने कोरान्टाईन सेन्टरों का नियमित रूप से चेकिंग करने एवं आमजनों से अच्छा व्यवहार करने निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button