छत्तीसगढ़

आजाद युवा समिति सिवनी के युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेंस पालन करते हुए मजदूरों और सब्जी वाले को बांटे मास्क,

आजाद युवा समिति सिवनी के युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेंस पालन करते हुए मजदूरों और सब्जी वाले को बांटे मास्क

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी की लड़ाई लड़ रहा है, प्रशासन के द्वारा कोरोना संकट को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों का जीवन

सुरक्षित रह सके,ऐसे ही जीपीएम जिला के ग्राम सिवनी के आजाद युवा समिति के युवाओं के नेक पहल और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना वायरस पर जागरूक करते हुए मनरेगा के मजदूर और सब्जी वाले को बांटे

 

मास्क, वहीं युवाओं के द्वारा कोरोना वायरस से होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही कोरोना वायरस से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोनावायरस सावधानी के बारे में अवगत कराया, कोरोना बीमारी के लक्षण के बारे में बताया, साथ ही हवाओं ने कहा कि सावधानी बरतने से जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है,आजाद युवा समिति सिवनी के अध्यक्ष कपिल गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रयास कैवर्त, महासचिव सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, संगठन सचिव अभय गुप्ता, संगठन प्रचारक संदीप गुप्ता, संगठन सचिव रविंद्र तिवारी, सदस्य तोमर सिंह, विकास गुप्ता, हरिशंकर भानु, उपस्थित रहे, वहीं लोगों में वैश्विक संकट के इस घड़ी पर भी आजाद युवा समिति सिवनी के द्वारा लोगों के जागरूक करने की काफी सराहना और हर्ष व्यक्त किया जा रहा है,

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button