Uncategorized

शिक्षक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल, गांव में पसरा मातम

 बीजापुर. जिले के भोपालपटनम बारेगुडा जाने वाली मार्ग पर करकावाया बालक आश्रम के सामने दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में लिंगापुर निवासी व्याख्याता शिक्षक सुरेश आत्राम की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं दो घायलों को इलाज के लिए भोपालपटनम हॉस्पिटल पहुंचाया गया है.

मंगलवार शाम 5 बजे के करीब भोपालपटनम से बरेगुड़ा सड़क मार्ग पर दो बाइकों के आपस में टक्कर होने से मौके पर एक शिक्षक सुरेश आत्राम की मौत हो गई है. टक्कर इतनी भयानक थी कि मृत शिक्षक का सिर फट गया. टक्कर में घायल दो व्यक्तियों की यलादी ( पेद्दामटूर) अजीत, बन्दम लोकेश (अर्जुनली) नाजुक बनी हुई है.

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी मगर 1 घंटे बाद भी एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से ही घायलों को भोपालपटनम हॉस्पिटल पहुंचाया है. जहां घायलों का प्राथमिक इलाज जारी है. वहीं मृतक व्याख्याता शिक्षक सुरेश आत्राम के गांव लिंगापुर में जैसे ही ये खबर पहुंची गांव में मातम पसर गया है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button