Uncategorized

बोड़ला विकासखंड के कृषि आदान विक्रेताओं के परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण

बोड़ला विकासखंड के कृषि आदान विक्रेताओं के परिसरों का आकस्मिक निरीक्षणसबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

कवर्धा कृषि विभाग द्वारा आदान सामग्रियों के गुण नियंत्रण के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज की उपलब्धता जिले के कृषकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न आदान कृषि केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। आदान सामग्रियों के गुण नियंत्रण के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज की उपलब्धता जिले के कृषकों को सुनिश्चित करने के अनुक्रम में उपसंचालक कृषि श्री एम.डी.डड़सेना, कबीरधाम के मार्गदर्शन में गुण नियंत्रण दल के नोडल अधिकारी श्री एस.एल.सोनवानी, उर्वरक, कीटनाशक, बीज निरीक्षक, श्री एस.एस.कचलामे, सहायक नोडल अधिकारी एवं दल के अन्य सदस्यों द्वारा आदान विक्रेता मेसर्स गोलू कृषि केन्द्र, प्रो. श्री गोलू पटेल बोड़ला, विकासखंड बोड़ला के विक्रय परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता पायी जाने के फलस्वरूप उपलब्ध बीज एवं कीटनाशकों का जब्तीनामा एवं सुपुर्दगीनामा तैयार किया गया है। तत्पश्चात् संबंधित आदान विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। संबंधित विक्रेताओं से प्राप्त उत्तर संतोषप्रद नही होने के पश्चात संबंधितों के विरूद्ध बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 में विहित प्रावधानों के तहत अनुज्ञप्ति निलंबित, निरस्तीकरण एवं एफ.आई.आर. दर्ज कराने की कार्यवाही की जावेगी।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button