छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भोलेनाथ की बारात के लिए निकली शंखनाद रैली

भिलाई । भगवान भोलेनाथ की बारात का शंखनाद रैली निकली।  इस आमंत्रण रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रैली में सैकडेां शिवभक्त शामिल थे।  रैली  खुर्सीपार जोन 2 मैदान से पावर हाउस, सुपेला, नेहरू नगर, वाई शेप ब्रिज, होते हुए ट्विनसिटी, मुर्गा चौक, छावनी चौक, ट्रांसपोर्ट नव्गर होते हुए वापस खुर्सीपार में समाप्त हुई।  इस  रैली के माध्यम से भिलाई की आम जनता को  4 मार्च को  निकलने वाली शिव की बारात  में आने का आमंत्रण दिया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान शिव जी की बारात  11 वर्षों से निकाली जा रही है। इस वर्ष भी भव्य एवं संगीत में झांकियों के मध्य बारात शहर से निकलेगी।

बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि रैली में मातृशक्ति  के साथ ही  गुरु संत कृपाल जी महाराज ग्वालियर, महामंडलेश्वर   प्रज्ञानंद महाराज, भोपाल के सांसद आलोक संजर  सहित रैली का फूल मालाओं से भव्य  स्वागत किया गया। इस दौरान  किन्नरों की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चौधरी के साथ छाया, पिंकी,चंचल, काजल भगवान भोलेनाथ की त्रिशूल हाथ में लिए आव्हान कर रहे थे। दुर्गा वाहिनी  की जिला अध्यक्ष  विजय लक्ष्मी चौहान के साथ सैकड़ों महिलाएं  खुली जीप में बैठकर निकली। बजरंग दल के प्रदेश  संयोजक रतन यादव रैली में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  वहीं संगठन मंत्री अनिल सिंह गुजर ने सेक्टर 9 चौक में अपनी टीम के साथ रैली  का भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button