Uncategorized

धान खरीदी केंद्र में बैमौसम पानी गिरने से व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुंगेली- मुंगेली जिले के धान खरीदी केंद्र में बैमौसम पानी गिरने से व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी । जिला प्रशासन की कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। नमी मापकर एकत्रित की गई धान पूरी तरह से भीग गई। इससे स्टके में रखी धान की बोरियां पानी से प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा कृषकों से समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए खरीदी केंद्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शासन के द्वारा धान की खरीदी करने के लिए करोड़ों रुपये की बजट रख-रखाव में खर्च किए जा रहे हैं और जगह-जगह धान की खरीदी की जा रही है। वहीं मुंगेली जिले में 82 उपार्जन धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जहां पिछले सत्र 2017-18 में की गई धान खरीदी केंद्र के अनुपात के आधार पर सभी धान खरीदी केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है। इस राशि से सोसायटी में मैदान समतलीकरण , तिरपाल , सुतली, सिलाई ,तौलाई , छल्ली के लिये राशी जारी की जाती है लेकिन धान खरीदी प्रबंधक और अधिकारी की मिली-भगत से राशि का उपयोग नहीं किया जाता है। कागज से ही सारी व्यवस्था दिखा दी जाती है हालांकि ये सब नहीं मिलने से कृषकों को परेशानी आती है। जिले भर के धान खरीदी केंद्रों में सोमवार को हुए बीस मिनट की बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। सेतगांग सहित सभी धान खरीदी केंद्रों में नए तिरपाल की खरीदी नहीं कर फटे पुराने तिरपाल ढाल दिए गए हैं। इसके कारण अधिकारियों की उदासीनता के कारण बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ गई है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button