छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गौठानों में किया वृक्षारोपण

कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गौठानों में किया वृक्षारोपण
बालोद, 05 जून 2020

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौठानो में वृक्षारोपण किया। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोचेरा में निर्मित गौठान में बरगद और ग्राम धनोरा के गौठान में बादाम का पौधा लगाया। उन्होंने वहॉ उपस्थित ग्रामीणों को भी वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर उपस्थित थे।



