छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पोल्ट्री कमर्शियल ब्रीडर/ लेयर यूनिट का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पोल्ट्री कमर्शियल ब्रीडर/ लेयर यूनिट का किया अवलोकन।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
उन्नति महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य प्रिया धीवर ने बताया कि इस ब्रीडर यूनिट में आर.आई.आर. प्रकार के मुर्गे एवं मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। इनसे अंडे का उत्पादन किया जाता है।

प्रिया ने बताया आर.आइ.आर प्रकार की मुर्गी एक वर्ष में लगभग 200 अंडे देती है जबकि सामान्य मुर्गियां एक वर्ष में 120 से 130 अंडे देती है। प्रिया ने बताया कि इन अंडो की बिक्री बाजार में 14 रुपये प्रति नग की दर से होती है।

प्रिया ने बताया कि इन अंडों को पोल्ट्री एग इनक्यूबेटर में रखते हैं जिससे चूजा निकलता है। और इन चूज़ों की बिक्री पोल्ट्री फार्म में की जाती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button