Uncategorized

Kawardha- शहर में प्रत्येक शुक्रवार को सभी दुकाने, संस्थाएं, प्रतिष्ठान सेवाओं को बंद रखने निर्देश

*कवर्धा शहर में प्रत्येक शुक्रवार को सभी दुकाने, संस्थाएं, प्रतिष्ठान सेवाओं को बंद रखने निर्देश

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

 

कवर्धा, । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा शहर में साप्ताहिक अवकाश दिन शुक्रवार को सभी दुकाने, संस्थाएं, प्रतिष्ठान सेवाओं को बंद रखा जावे। आदेश का उल्लंघन होने पर दुकान, प्रतिष्ठान, संस्थान, समूह के विरुद्ध कार्यवाही किया जाकर सील की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश के तहत मई माह के अंतिम शनिवार-रविवार को होने वाले पूर्ण लॉक डाउन को निरस्त करते हुए सभी दुकानें, संस्थाएं, प्रतिष्ठान सेवाओं को जो भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिबंधित नहीं है, को संचालन में साप्ताहिक अवकाश का पालन करने का आदेश जारी किया गया था। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि कवर्धा शहर में साप्ताहिक अवकाश दिन शुक्रवार को सभी दुकाने, संस्थाएं, प्रतिष्ठान सेवाओं को बंद रखा जावे। आदेश का उल्लंघन होने पर दुकान, प्रतिष्ठान, संस्थान, समूह के विरुद्ध कार्यवाही किया जाकर सील की जा सकेगी।

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button