दैनिक राशिफल

4 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है।

वृष: आज का दिन आप के लिए लाभदायक साबित होगा। आप का आत्मविश्वास उच्चस्तर पर रहेगा। काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। नौकरी की चाह रखने वालों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगें। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। जीवन साथी से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन: आज का दिन फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। आज बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लेंगे तो भविष्य में सबके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। दोस्तों के साथ निजी परेशानी शेयर न करें। कुछ लोगों के गलत बयानों से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह: आज आप को नयी ऊर्जा तथा आशावाद का एहसास होगा। अच्छा धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स गंभीर प्रश्नों में उलझे रह सकते हैं। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आप को किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय जरूर दें। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरा सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धनलाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपकी मदद करेगा।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों की बॉस आज तारीफ करेंगे।  सेहत दुरुस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

वृश्चिक: आज आपको आराम करने और साथी के साथ समय गुजारने की जरूरत है। आय के नए जरिए बनेंगे। आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। चीजों को टालने या जल्दी पूरा करने के मूड में रहेंगे। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।  पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर: आज का दिन उत्तम रहेगा। मौके का सही इस्तेमाल करेंगे तो कारोबारी जीवन भविष्य में ज्यादा लाभ देगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में नहीं है। लेकिन ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। आपको अपनी योजना पर तेजी से काम शुरू करना पड़ सकता है।

मीन: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर करने के लिए नई पहल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरे से आपसी समझ बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button