Uncategorized

आज दोपहर आसमानी बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा में आज दोपहर आसमानी बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई . आज दोपहर 3 बजे अचानक बारिश शुरू होने पर गाँव का नोहर साहू अपने घर के छत पर सूख रहे कपड़ों को निकालने गया था . इसी बीच उस पर वज्रपात हो गया और वह बुरी तरह

 

झुलस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई . मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर लाश का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया .

रिपोर्ट। भूपेंद्र गोस्वामी

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button