Uncategorized
एफसी गोवा का बड़ा कदम, मेघालय के तलांग को किया अनुबंधित – Big move of FC Goa, contracted to Meghalaya Talang

पणजी।
एफसी गोवा ने मेघालय के विंगर रदीम तलांग को अनुबंधित किया है। इस सत्र में उन्होंने पहली बार किसी खिलाड़ी के साथ करार किया था।
शिलांग के रहने वाले 25 वर्षीय तलांग ने शिलांग लाजोंग से शुरुआत की थी और उन्होंने 2013 में आई लीग में पदार्पण किया था।
लाजोंग के साथ कई सफल सत्र के बाद तलांग 2018 में नार्थईस्ट यूनाईटेड से जुड़ गये थे जहां उन्होंने अपना तुरंत ही प्रभाव छोड़ा।
नार्थईस्ट के राइट विंगर के तौर पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे उनकी टीम 2018-19 सत्र में पहली बार प्लेऑफ जगह बनाने में सफल रही। पिछले सत्र में इस विंगर ने लीग में तीन गोल किये थे।



