छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

लायंस क्लब दुर्ग आस्था की नई कार्यकारिणी गठित ललित भुवाल को अध्यक्ष तो इमरान अंसारी को कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

BHILAI । भिलाई शहर में अपनी सेवा कार्य के नाम से जाने जाने वाले लायंस क्लब दुर्ग आस्था की नई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसमें सत्र 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु डॉ ललित भुवाल का चयन किया गया व कोषाध्यक्ष पद हेतु इमरान अंसारी को नियुक्त किया या। क्लब के सभी गतिविधि को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सचिव पद पर पुन: ममता सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया जो कि लायंस क्लब दुर्ग आस्था की पूर्व सचिव (सत्र 2019-20) में भी रह चुकी है। इस प्रकार क्लब के सेवा कार्य व अन्य कार्य हेतु क्लब डायरेक्टर के पद की कमान हेमंत सोनी को सौंपी गई। जो कि क्लब के पूर्व अध्यक्ष थे एवं अन्य पद के लिए प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन भुवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष अभिजीत कौर निरंकारी, सहसचिव वीणा चंद्राकर, सह कोषाध्यक्ष विभा भंडारकर, पीआरओ अनिता पांडेय को नियुक्त किया गया। सभी कार्यकारिणी का चयन उपस्थित सदस्य की सहमति से किया गया। तथा इस बैठक में विश्वास चंद्राकर, श्रीमती अजू चंद्राकर, अतुल साहू, महेश जायसवाल, हेमंत साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button