Uncategorized

अपर कलेक्टर श्री के.के बेहार हुए सेवानिवृत्त सादगीपूर्ण ढंग से दी गई विदाई

अपर कलेक्टर श्री के.के बेहार हुए सेवानिवृत्त सादगीपूर्ण ढंग से दी गई विदाई

गरियाबंद सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

गरियाबंद जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर श्री के.के बेहार 31 मई2020 को सेवानिवृत्त हुए। श्री बेहार राजस्व विभाग में अपने36 वर्ष दस माह के सेवाकाल में विभिन्न पदों पर पदस्थ थे। कलेक्टोरेड के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री बेहार को सेवानिवृत्त होने पर सादगीपूर्ण ढंग से विदाई दी। कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से श्री बेहार को पुष्पगुच्छ,साल व श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही श्री बेहार के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री विनय कुमार लंगेह,एडीएम श्री जे.आर. चैरसिया, एस.डी.एम श्री निर्भय साहू ,ए.सी.टी. श्री एल.आर. कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर,जिला कोषालय अधिकारी श्री के.के. दूबे, जिला पंचायत के समन्वयक डाॅ. सुधीर पंचभाई सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button