Uncategorized

जिले में आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू 24 घण्टे करेगा काम, दूरभाष क्रमांक 07781-252214

जिले में आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू
24 घण्टे करेगा काम, दूरभाष क्रमांक 07781-252214

नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

– जिले में आगामी मानसून 2020 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कार्यालय कलेक्टर नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 18 में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को रोस्टर अनुसार जिम्मेदारी दी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रहेगा, जिलेवासी किसी भी विपरीत परिस्थति की सूचना नियंत्रण कक्ष में दे सकते हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07781-252214 है। कलेक्टर श्री सिंह ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी में उपस्थित रहने कहा है। अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही है।

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button