Uncategorized

COVID-19 के विनाश के लिए गायत्री मंत्र का प्रयोग….

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-कोरोनावायरस के विनाश के लिए गायत्री मंत्र का प्रयोग….
गंगा दषहरा गायत्री जयंती का आयोजन आज
दसपुर- गंगा दशहरा गायत्री जयंती 1 जून को मनाई जाएगी। लाकडाउन की स्थिति में शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार सार्वजनिक कार्यक्रम करने की मनाही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में इस वर्ष गायत्री जयंती को गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना के माध्यम से मनाए जाने की घोषणा की है। गायत्री परिवार का मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस का खात्मा करने के लिए 31 जून रविवार को दुनिया के 100 देशों में एक साथ निर्धारित समय पर गायत्री यज्ञ में मंत्र महामृत्युंजय मंत्र एवं कोरोना विनाश मंत्र की आहुतियां 15 करोड़ घरों में दी गई।
इसी श्रृंखला में गायत्री परिवार दसपुर के सोहन साहू, प्रकाश निषाद, भावसिंग साहू ,किरण निषाद, सीमा साहू, प्रभा निषाद एवं जिला कांकेर समन्वय समिति के समन्वयक जगदीश शोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में जिले में लगभग 300 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न किए गए जिनमें गायत्री परिवार के साथ अन्य लोगों ने भी भागीदारी निभाई। गायत्री यज्ञ के लाभ पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष विभाग द्वारा यह प्रमाणित किया गया है कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध (सैनिटाइज) होता है, और कोरोनावायरस का नाश होता है। गायत्री मंत्र की वैज्ञानिकता को नासा अमेरिका ने भी प्रमाणित किया है। शांतिकुंज में स्थित ब्रह्मवर्चस रिसर्च सेंटर में नियमित यज्ञोपैथी के माध्यम से आज अनेक असाध्य रोगों का इलाज किया जा रहा है। विश्व शांति की स्थापना मानवी

 

दुष्टप्रवृत्ति उन्मूलन, सत्प्रवृत्ति संवर्द्धन, आत्म कल्याण, लोक कल्याण, प्रकृति एवं जीव जगत की प्राणि मात्र की रक्षा हेतु यज्ञ की महिमा से वैदिक एवं आर्ष ग्रंथ भरे पड़े हैं। गायत्री परिवार का प्रमुख उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हैं।’
गायत्री परिवार जिला कांकेर आप सभी से निवेदन करता है कि विश्व शांति, लौकिक एवं अलौकिक मनोकामना की पूर्ति के लिए सार्वभौम मंत्र महामंत्र, वेदमंत्र, देवमंत्र, विश्वमंत्र, गायत्री मंत्र की नियमित उपासना करें। दो हैं संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button