छत्तीसगढ़

28 को विकासखण्ड कोण्डागांव एंव 27 को शेष सभी विकासखण्डो मे होंगे प्रषिक्षण

कोण्डागांव । कार्यालय कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी हेतु सभी अधिकारियो, कर्मचारियो को ईव्हीएम एंव व्हीव्हीपेट के संबध मे प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस संबध मे कोण्डागांव जिले मे भी विकासखण्डवार प्रशिक्षण के कार्यक्रम निर्धारित कर दिये गये है। इसके अनुसार  विकासखण्ड कोण्डागांव मे 28.02.2019 (प्रातः 11.00 बजे सेे सांय 4.00 बजे तक) , शा. कन्या उ.मा.वि कोण्डागांव , विकासखण्ड केशकाल मे 27.02.2019 (प्रातः 11.00 बजे सेे सांय 4.00 बजे तक), शा. कन्या उ.मा.वि केशकाल मे, विकासखण्ड बड़ेराजपुर मे 27.02.2019(प्रातः 11.00 बजे सेे सांय 4.00 बजे तक), शा.उ.मा.वि विश्रामपुरी मे, विकासखण्ड फरसगांव मे 27.02.2019(प्रातः 11.00 बजे सेे सांय 4.00 बजे तक) , शा. आदर्श उ.मा.वि.फरसगांव मे, विकासखण्ड माकड़ी मे 27.02.2019 (प्रातः 11.00 बजे सेे सांय 4.00 बजे तक), शा. उ.मा.वि. माकड़ी मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा अधिकारियो, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस संबंध मे सभी अधिकारी कर्मचारियो को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button