Uncategorized

संभागायुक्त ने किया क्वारेंटाइन सेन्टर बहेरा एवं सांकरा का निरीक्षण

संभागायुक्त ने किया क्वारेंटाइन सेन्टर बहेरा एवं सांकरा का निरीक्षण

बेमेतरा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

संभागयुक्त दुर्ग श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने कल देर शाम बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम-बहेरा के शासकीय पाॅलिटेकनिक एवं सांकरा के हाईस्कूल मे बनाये गये क्वारेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से क्वारेंटाइन सेन्टर मे सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के संबंध मे जानकारी ली। प्रवासी श्रमिको के गृह जिले मे वापसी के बाद क्वारेंटाइन सेन्टर मे रखा गया है। उन्होने मजदूरों से आत्मीय चर्चा भी की संभागायुक्त ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपंद पंचायत बेरला को क्वारेंटाइन सेंटर मे सभी आवश्यक जरुरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिए। कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने आगामी वर्षा ऋतु के दौरान शासकीय पाॅलिटेकनिक काॅलेज मे वृक्षारोपण करने के निदेश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री  दुर्गेश वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्री सीपी मनहर तहसीलदार श्रीमती हीरा गवर्ना उपस्थित थे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button