Uncategorized

जिले में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारी शुरू बाढ़ संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले ईलाकों में विशेष निगरानी रखें:- कलेक्टर श्री सिंह 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

जिले में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारी शुरू
बाढ़ संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले ईलाकों में विशेष निगरानी रखें:- कलेक्टर श्री सिंह 
दिव्यांगजनों की पहचान कर बाढ़ की स्थिति में इन्हें मदद देने की भी पहले से कार्य योजना बना ली जाये
 
नारायणपुर  – दक्षिण-पश्चिम मानसून 2020 को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले ईलाकों में मानसून से पहले राहत शिविरों की तैयारी कर ली जाये। मानसून के दौरान इन इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाये। साथ ही इलाके के दिव्यांगजनों की पहचान कर बाढ़ की स्थिति में इन्हें मदद देने की भी कार्य योजना बना ली जाये। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के नजदीक कृषि भूमि पर फसल लगायी गयी है और ज्यादा बारिश या बाढ़ से होने वाले नुकसान आदि का सही आंकलन किया जाये। ताकि प्रभावित हुए किसानों या अन्य प्रभावित व्यक्तियों को नियमानुसार आर्थिक मदद मुहैय्या कराने की कार्रवाई की जा सके। 
कलेक्टर श्री अभिजीत सिह ने मॉक ड्रिल बाढ़ आपदा प्रबंध का अभ्यास करने के भी निर्देश दिए। लोगों को बाढ़ के हालातों में बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय भी बताएं जाये। आम नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले सरकारी अमले के पास नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) और नोडल अधिकारी का नम्बर अवश्य हो यह ध्यान रखा जाये। ताकि वे  अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) में दे सकें । 
जिले में मानसून के दौरान अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति होने पर दिव्यांग, बुर्जुग, बीमार, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी देखभाल की जाये। नगरीय इलाकों में भी बाढ़ प्रबंधन के लिए विशिष्ट उपाय किए जाये। उन्होंने संचार और विद्युत व्यवस्था की पूर्व तैयारी करने के भी निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल, और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाये रखने की बात कही । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर सर्वश्री  धनराज मरकाम, फागेश सिन्हा, सुश्री निधि साहू के अलावा राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button