छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नेहरू नगर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री के हाथों

दिन में 18 घंटे बंद रहती थी रेलवे क्रासिंग, हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दुर्ग, 21 फरवरी 2019/ नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज कल 22 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों लोकार्पित होगा। 37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ब्रिज से बड़ी आबादी को सुविधा होगी और उनका अमूल्य समय बच सकेगा। अभी अमूमन 18 घंटे रेलवे क्रासिंग बंद रहती है। मुख्यमंत्री रात सात बजकर 10 मिनट में नेहरू नगर पहुंचेगे। इस अवसर पर वे 90 हितग्राहियों को ई-रिक्शा भी प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज डॉ खुबचंद बघेल पुण्यतिथि कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर ग्राम मोरिद पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात राजनांदगांव जिले के लिए रवाना होंगे। रात 7 बजकर 10 मिनट को वे पुनः ओवरब्रिज लोकार्पण कार्यक्रम के लिए दुर्ग आएंगे।

Related Articles

Back to top button