छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कोंडागाँव कलेक्टर के रुप में किया पदभार ग्रहण

सबका संदेश,कोण्डागांव, 28 मई 2020- कोण्डागांव में पुष्पेंद्र कुमार मीणा (आई.ए.एस.) ने आज जिले के सातवे कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा, भाप्रसे संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास अभिकरण के पद पर कार्यरत थे। विगत् दिनांक 25 मई को सचिव सामान्य प्रषासन छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित होकर वर्तमान में कोण्डागांव में पदस्थापना की गई है एवं पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टीकाम का स्थानांतरण, संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन के रुप में किया गया है। इस दौरान जिला कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवीन कलेक्टर का स्वागत किया एवं शुभकामनाए दी है।

Related Articles

Back to top button