क्षत्रिय राजपूत समाज की महिलाओं का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

भिलाई/ क्षत्रिय राजपूत समाज ग्रुप ए की महिलाओं ने रविवार को महाराणा प्रताप भवन परिसर में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ग्रूप ए की नीलम सिंह ने जहां एंकरिंग कर प्रोग्राम को आगे बढ़ाया वहीं निर्णायक की भूमिका शशिप्रभा सिंह, मनुराधा सिंह और सरोज सिंह ने सम्भाला। आयोजन को सुचारू रूप प्रदान करने में मुख्य भूमिका ममता साही, रेखा सिंह, प्रमिला सिंह, अनुराधा सिंह, राजेश्वरी सिंह, सुषमा सिंह, श्यामा सिंह, अरूणा सिंह ने ग्रुप में तीन प्रतियोगिता आयेाजित किया जिसमें तीज क्वीन किरण सिंह बनी, दूसरे स्थान पर सविता सिंह एवं तीसरे स्थान पर गायत्री सिंह रहीं।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रेखा सिंह, दूसरे स्थान पर किरण सिंह तथा तीसरे स्थान पर सोनी सिंह रहीं। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता सिंह, द्वितीय स्थान शशिकला सिंह तथा तृतीय स्थान पर संजू सिंह रही। कार्यक्रम का समापन सखियों को सुहाग सामग्री वितरीत कर किया गया।