निगम में दो उप अभियंताओं की हुई नियुक्ति

भिलाई। नगर पालिक निगम में दो उप अभियंताओं की पदस्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर से 10 जुलाई को जारी आदेश के मुताबिक पदस्थापना आदेश जारी किया है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने उप अभियंता राजकुमार साहू को जोन क्रमांक-3 मदर टेरेसा नगर और उप अभियंता मोहम्मद वसीम खान को जोन क्रमांक-5 सेक्टर-6 में पदस्थ किया है।
00000
फोटो जुर्माना और सेनेटाईज
लॉकडाउन के अंतिम दिन रिसाली निगम ने वसूला पन्द्रह सौ रूपये जुर्माना
निगम क्षेत्र के आधा दर्जन कंटेनमेन जोन में कराया सेनेटाइज कार्य
भिलाई। अपर कलेक्टर और रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर बाजार क्षेत्र में दबिश दी गई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज को देखते राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में एहतियातन लॉकडाउन लगाने के निदेश कलेक्टर को दिए थे। अंतिम दिन गुरूवार को रिसाली निगम के अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की। वही निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा संवेदनशील क्षेत्रों में सेनेटाइज किया।
निगम के राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम व नेवई टी. आई. भावेश साव की संयुक्त टीम नेवई, टंकी मरोदा, रिसाली बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान नेवई स्थित कश्यप किराना दुकान निर्धारित समय के बाद भी खुला था। इसी तरह प्रतिबंध के बाद भी काशी पशु आहार केन्द्र संचालित होना पाया गया। नियमों की अनदेखी करने पर दोनों दुकान संचालक से 500 व 1000 रूपए जुर्माना वसूल किया गया।
इन क्षेत्रों में सेनेटाइजिंग
रिसाली निगम क्षेत्र के पॉश कॉलोनी से लेकर श्रमिक बाहूल्य क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मिले है। जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले है उन क्षेत्र को जिला प्रशासन के निर्देश पर कंटेनमेन जोन बनाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गुरूवार को मरोदा सेक्टर, प्रियदर्शनी नगर, मैत्रीकुंज शुभकामना अपार्टमेंट, स्टेशन मरोदा, लक्ष्मी नगर रिसाली, रिसाली सेक्टर, अवधपुरी, बी ब्लाक तालपुरी पहुंचकर सेनेटाइज किया।
00000