छत्तीसगढ़

कोंडागाँव पुलिस: युवती से फोन पर गाली गलौज कर अनाचार करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

सबका संदेश/कोंडागाँव/25 मई 2020- दिनांक 23/05/2020 को थाना विश्रामपुरी में एक युवती ने आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवायी कि कोण्डागांव बाजार पारा निवासी गोपाल दास मानिकपुरी उर्फ रोशन उर्फ छोटू पिछले 15 दिन से लगातार प्रार्थिया के मोबाईल फोन करके शादी करने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहा है। युवती द्वारा मना करने पर उसे अश्लील गाली गलौज कर अनाचार करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 25/2020 धारा 294, 506, 509(ख) भा.द.वि. 67 आई एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालाजी राव द्वारा आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु अति पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू कोण्डागांव के नेतृत्व तथा दीपक मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। आज दिनांक 25.05.2020 मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी अपने घर छुपा हुआ है जिस पर तत्काल उसके घर का घेराबंदी कर आरोपी युवक को उसके मकान बाजार पारा कोण्डागांव से पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया । आरोपी युवक गोपाल दास मानिकपुरी उर्फ रोशन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू, सउनि सुनीता उईके एवं स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

http://sabkasandesh.com/archives/53488

http://sabkasandesh.com/archives/53494

http://sabkasandesh.com/archives/53492

Related Articles

Back to top button