छत्तीसगढ़

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का करें निर्वहन, कलेक्टर ने ली बैठक

कोण्डागांव । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीलकंठ टीकाम के मार्गदर्शन में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही है और इसके लिए अधिकारियों को दायित्वों के निर्वहन हेतु उनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 20 फरवरी को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टीकाम ने जिले के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को प्रारंभिक तैयारियों में प्रशिक्षण, दल गठन के साथ-साथ नामांकन से लेकर मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना तक के दायित्व सौंपे गए है और इसके लिए निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत दायित्व निर्वहन करने के लिए कहा गया है।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नोडल अधिकारीगण को जो भी जिम्मेदारियों सौंपी गई उन्हें गंभीरता से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने सहायकों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियां एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दें। लोकसभा निर्वाचन हेतु सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन निर्वाचन आयोग के गाईड लाईन के अनुरूप संपादित करने का प्रयास करेंगे। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत नुपूर राशि पन्ना द्वारा वीडियो निगरानी दल, ईईएम लेखा, एमसीएमसी टीम, लीकर मानिटरिंग के संबंध में आयोग द्वारा जारी निर्देशो का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.आर.कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी सहित नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button