छत्तीसगढ़

स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रहे छात्र को बस ने रौंद दिया

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुगेली- ग्राम चिरहुला में स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रहे छात्र को बस ने रौंद दिया। इससे आठ वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार चिरहुला गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाला दूसरी कक्षा के छात्र राजवीर पिता दिलीप यादव (8)स्कूल की छुट्टी होने के बाद चार बजे अपने घर जा रहा था। तभी रायपुर से मुंगेली आ रही यात्री बस ने छात्र को ठोकर मार दी। इससे छात्र की मौके में मौत हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। ग्रामीणों की ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए बस को जब्त कर ड्राइवर की पतासाजी में जुट गई है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button