छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सांसद विजय बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर विक्की शर्मा ने किया भाजपा में प्रवेश

भिलाई । सांसद विजय बघेल के जनहित के कार्यों तथा व्यवहार कुशलता से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय नमो सेना की प्रेरणा से किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने अपने साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। सांसद श्री बघेल ने भाजपा का गमछा पहनाकर विक्की शर्मा को पार्टी में प्रवेश दिलाया।

सांसद विजय बघेल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति व निर्देश पश्चात यह प्रवेश दिलाया। विक्की शर्मा ने कहा है कि उन्होंने भाजपा की रीति-नीति से  प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया है। उनका तथा उनके साथियों का भाजपा में प्रवेश करने पर भाजपा पाटन मध्य मंडल के अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, उत्तर मंडल पाटन के अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर, राजा पाठक, पप्पु चन्द्राकर, नासिर भाई, निलेश, मोहित अग्रवाल, संतोष यादव, प्रदीप मल, रोहित तिवारी, बी संतोष, मयंक साहू, शशिकांत, दिलीप केशवानी, मनीष ताम्रकर, भास्कर तिवारी, इन्द्रजीत सिंह, संजय सिंह राठौर, सिद्धान्त सिंह, राजेश बिज इत्यादि ने स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button