Uncategorized
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की हुई शुरुआत किसानों की सच्ची हितैषी सरकार -विधायक श्री चंदन कश्यप
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/05/1590079489043_512.jpg)
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-राजीव गांधी किसान न्याय योजना की हुई शुरुआत
किसानों की सच्ची हितैषी सरकार -विधायक श्री चंदन कश्यप
जिले के 3600 से ज्यादा किसानों के खातों में ढाई करोड़ से अधिक राशि ऑनलाइन ट्रांसफर, किसानों में ख़ुशी लहर
नारायणपुर- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के 19 लाख किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की है। इस मौके पर श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस योजना की शुरुआत ऑनलाईन हुई। श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव जी का यह मानना था कि खेती विकास की पूंजी है। भारत के विकास के लिये किसानों एवं गरीबों को मदद पहुुचाना जरूरी है। उन्होंने क्रांतिकारी योजना के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के साथ ही प्रदेश के गरीबों, किसानों एवं मजदूरों को शुभकामनाएं दी। सांसद श्री राहुल गांधी ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए कहा कि यह रास्ता छत्तीसगढ़ के लोगों ने ही हमें बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमण्डल के सभी सहयागियों और छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी ।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रुपये की नगद राशि दी जाएगी। पूरी राशि किसानों के खातों में 4 किस्तों में ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि की पहली किस्त योजना की शुरुआत के साथ ही खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर कर दी गई है। पहली किस्त में किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। नारायणपुर के कलेक्टोरेट के एन.आइ.सी. कक्ष में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री चंदन कश्यप कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर श्री पंडीराम वड्डे के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की मूलभावना हमारे लिये मार्गदर्शिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके माध्यम से हम किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न सिर्फ सम्मान से जीने का अवसर उपलब्ध कराएंगे बल्कि गरीबी का कलंक मिटाने में भी सफल होंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाभान्वित होने वालों में 90 प्रतिशत लघु-सीमांत किसान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं गरीब तबके के हैं। इस योजना की प्रथम किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपये हम सीधे किसानों के खाते में अंतरित कर रहे हैं। योजना के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को इस वर्ष 5750 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत धान की खेती के लिये किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये तथा गन्ना की खेती के लिये प्रति एकड़ 13000 रूपये आदान सहायता दी जाएगी।
विधायक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि यह सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इस योजना से नारायणपुर जिले के 3684 किसानों को फ़ायदा होगा। उनके खातों में पहली किस्त के 2 करोड़ 60 लाख 42 हज़ार रुपए ऑनलाईन ट्रांसफर की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना संकट में प्रारंभ से ही इस रणनीति पर काम किया कि सरकारी योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा राशि लोगों के खातों में भेजी जाये। इस दिशा में यह योजना सार्थक पहल है। जिससे जिले के किसानों के साथ-साथ प्रदेश के किसानों में भी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। कलेक्टर श्री पी.एकलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देष पर नारायणपुर जिले के एनआईसी कक्ष, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत और नगरपालिका में विशेष व्यवस्था की गई थी। जिले के किसानों में ख़ुशी लहर दिख रही है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100