देश दुनिया

आज से इन शहरों के लिए करा सकेंगे फ्लाइट में बुकिंग, 25 मई से एक तिहाई उड़ानें होंगी शुरू | Flights booking for these airports start from taday only one third of flights will start from May 25 nodakm | delhi-ncr – News in Hindi

नई दिल्‍ली. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने 25 मई से घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) के परिचालन को हरी झंडी दे दी है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) आज दोपहर तीन बजे घरेलू उड़ानों के परिचालन की विस्‍तृत रूपरेखा देश के सामने रखेंगे. हालांकि, इस बीच खबर यह है कि 25 मई से सिर्फ एक तिहाई उड़ानों का ही परिचालन शुरू किया जाएगा. मंत्रालय पैंसेजर लोड, एयरपोर्ट (Airport) और एयरलाइंस (Airline) की तैयारियों को देखने के बाद उड़ानों की संख्‍या में वृद्धि करेगा.

विमानन क्षेत्र से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में दिल्‍ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata), चेन्‍नई (Chennai), हैदराबाद (Hyderabad), बेंगलुरु (Bangalore), अहमदाबाद (Ahmedabad) सहित सभी राज्‍यों की राजधानियों के बीच विमानों का परिचालन शुरू किया जाएगा. हालांकि, अभी इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जिन राज्‍यों में कोरोना संक्रमण (COVID-19 Infection) की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वहां बेहद सीमित संख्‍या में ही उड़ानों का परिचालन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अब बदल जाएगा हवाई सफर का अनुभव, हुए 10 बड़े बदलाव, Photos से समझिए Airport पर आपको किन स्टेप से गुजरना होगा

विमान परिचालन को लेकर पूरी हुईं सभी तैयारियांविमानन क्षेत्र से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में जिन एयरपोर्ट्स से विमानों का परिचालन शुरू करने की योजना तैयार की गई है, वहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मंत्रालय ने एयरपोर्ट ऑपरेटर और एयरलाइंस सहित सभी एजेंसियों की भूमिका और जिम्‍मेदारियों को तय करते हुए SOP तैयार की है. मंत्रालय की SOP में विमान परिचालन शुरू होने के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल से लेकर एयरक्राफ्ट तक सोशल डिस्‍टेंसिंग का ख्‍याल रखने की बात कही गई है. साथ ही, वह सभी इंतजाम करने को कहा गया है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमित व्‍यक्ति की पहचान एयरपोर्ट में दाखिल होने से पहले ही कर ली जाए.

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हुए ये इंतजाम

विमानन क्षेत्र से जुड़े एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, मंत्रालय जिन एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है, उन सभी जगहों पर लगभग एक सी तैयारियां की गई हैं. इससे हवाई यात्रा के दौरान, यात्रियों को हर एयरपोर्ट पर एक जैसी प्रकिया से गुजरना पड़े. मसलन, एयरपोर्ट टर्मिनल में दाखिल होने से पहले मुसाफिर की थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी. इसके बाद टर्मिनल गेट पर लगने वाली लाइनों को देखते हुए सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए मार्किंग की गई है. टिकट और आईकार्ड की जांच करने वाले सीआईएसएफ के अधिकारियों को PEP किट और फेस शील्‍ड उपलब्‍ध कराई गई है. इसी तरह, सिक्योरिटी होल्‍ड एरिया और बोर्डिंग गेट पर तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं एयरलाइंस स्‍टाफ को भी पीईपी किट और फेस शील्‍ड उपलब्‍ध कराई गई है.

यह भी पढ़ें: LOCKDOWN 4.0: ग्रीन स्‍टेटस वाले आरोग्‍य सेतु होगा हवाई यात्रा के लिए अनिवार्य, जानिए SOP की यह शर्तें

जूते से संक्रमण न हो इसके लिए हुए यह इंतजाम

विमानन क्षेत्र से जुड़े एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, इस बात की आशंका लगातार बनी हुई है कि जूतों के जरिए कहीं कोरोना वायरस एयरपोर्ट में दाखिल न हो जाए. इस आशंका को खत्‍म करने के लिए टर्मिनल की कालीन पर एक खास तरह का केमिकल डाला जा रहा है, जिससे किसी यात्री के जूते के साथ आए हुए कोरोना वायरस को वहीं पर खत्‍म किया जा सके. इसके अलावा एयरपोर्ट पर बैगेज ट्रॉली और यात्रियों के सामान को डिस्‍इंफेक्‍ट करने के लिए दिल्‍ली एयरपोर्ट पर खास डिस्‍इंफेक्‍ट टर्नल बनाई गई है. इसी तरह के इंतजाम, दूसरे एयरपोर्ट पर भी किए गए हैं. इसके अलावा एयरपोर्ट पर खास अल्‍ट्रा वायलेट रेज का इस्‍तेमाल भी किया जा रहा है. एयरपोर्ट्स की तरह, एयरलाइंस ने भी बहुत से ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे मुसाफिरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाकर सुरक्षित यात्रा कराई जा सके.

 

 

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रा के लिए दो घंटे पहले पहुंचाना होगा एयरपोर्ट, पूरी करनी होंगी यह 15 शर्तें



Source link

Related Articles

Back to top button