Uncategorized

जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते नहीं थक रहा हैदराबाद से आया युवक नारायण

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते नहीं थक रहा
हैदराबाद से आया युवक नारायण
 
   नारायणपुर  यह दास्तांन है हैदराबाद से आये नारायण यादव की जिसने जिले के क्वारंटाईन सेंटर में 14 दिन गुजार कर एवं कोरोना के लक्षण ना पाए जाने के उपरांत उसकी घर वापसी गा्रम पल्ली में हो रही है। क्वारंटाईन सेंटर में रहने के दौरान
अनुभव साझा करते हुए उसने बताया कि इन 14 दिनों में उनकी प्रशासन के प्रति सोच पूर्ण रूप से बदल गयी है। जहां पहले वे प्रशासन को कोई खास दृष्टि से नहीं देखते थे, वह अब उनके गुणगान करते नहीं थक रहे। नारायण के साथ हैदराबाद से वापस लौटे उसके 4 दोस्तों ने बताया कि क्वारंटाईन सेंटर में रह रहे व्यक्तियों की हर दिक्कतों तथा हर सुविधा का ख्याल रखा जाता है। उन्हें शासकीय बालक बुनियादी आदर्श विद्यालय गरांजी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। वक्त पर सभी चीजें मुहैय्या कराई जाती थी।
      चूंकि तेलांगाना राज्य के हैदराबाद से आये थे। उन्हें रोज-रोज दाल-चावल ना भाता था और ना ही पाचन हो पाता था। अतः उन्होंने इस बारे में अधीक्षक से बात की, जिसके पश्चात प्रशासन ने उनके लिए अलग से रोटी उपलब्ध कराने का प्रबंध किया। उन्होंने बताया कि क्वारंटाईन सेंटर में साफ-सफाई, खाना, बिजली, पानी आदि सभी सुविधायें उपलब्ध करायी गयी। यहां काम कर रहे नोडल अधिकारी तथा मेडिकल टीम ने भी पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा एवं प्रशासकीय और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। 14 दिनों के बाद घर वापस जा रहे सभी  व्यक्तियों ने खुशी-खुशी तथा आभार व्यक्त करते हुए सभी से विदा ली।
नारायण एवं उनके सार्थियों ने बताया कि वे तेलांगाना राज्य में कई वर्षों से मजदूरी का कार्य कर रहे थे। कोरोना वायरस का संक्रमण आ जाने तथा लॉकडाउन लागू हो जाने के कारण हैदराबाद में फंस गए थे। लॉकडाउन लागू होने के कारण अपने क्षेत्र ग्राम पंचायत पल्ली में नहीं आ पा रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने तेलांगाना राज्य से समन्वय कर सभी को घर तक छोड़ने की व्यवस्था की। इसके बाद राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री एल्मा द्वारा हमें गांव तक पहुचानें की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि जिले की सीमा पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और भोजन की व्यवस्था भी मिली। हमें मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद करते हैं।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button