छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: जिला प्रशासन व शांति फाउंडेशन के द्वारा राहगिरों को भोजन व चप्पल की व्यवस्था

कोंडागाँव (सबका संदेश)। कोविड19 मेे फंसे आ रहे अन्य प्रदेशों से मजदूर वर्ग जिनके भोजन व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन वा शांति फाउंडेशन नरायणपुर चौक मे भोजन व्यवस्था किया गया। गुजरने वाले रहगिरो मे खासा उत्साह देखने को मिला, पर राहगिरों से यह बात भी सामने आई की कुछ लोग दो दो दिन से भुखे प्यासे गाड़ी चला रहे है। ये बहुत दुख की बात है जिला प्रशासन राजस्व वा शांति फाउंडेशन के पहल से हर व्यक्ति को भोजन प्राप्त हो रहा है जिनके पैरो पर चप्पल नही उन्हे चप्पल भेंट किया जा रहा है। जिसमे शान्ति फाउंडेशन के सभी सदस्य मोजुद रहे यतिन्र्द छोटू सलाम, पवन सिंह ठाकुर, राजेन्द्र धुर्व, रवी पाण्डे, लालसिंह चन्देल, विनय शुक्ला।

Related Articles

Back to top button