Uncategorized

मैत्री विद्या में विदाई समारोह

भिलाई। मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रिसाली में 12वीं के बच्चों के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्षा राजम सुधाकरण थी। पुलनामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय की प्रबंधक व प्राचार्या श्रीमती सजीता थम्बी ने वक्त का पाबंद होने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिक्षा का उद्देश्य विवेक पैदा करना होता है। बुरी आदतों को प्रोत्साहित करने वाले दोस्तों से दूर रहने को कहा। परीक्षा के लिए संतुलित आहार और मस्तिष्क को तंदूरस्त रखने की सलाह दी। संस्था के प्रबंधक एस सजीव ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए परीक्षा की तैयारी पूरे जोश के साथ सकारात्मक दिशा में करने की बात कही। संस्था के प्रबंधक एस साजन ने समय को शत्रु व मित्र बताया। यह विद्यार्थियों पर निर्भर करता है कि वे इसे किस प्रकार उपयोग करें। विद्यालय की उप प्राचार्या डा. बीना सजीव ने नैतिक मूल्यों के बिना जीवन को व्यर्थ बताया तथा विद्यार्थियों को अपने शक्ति का प्रयोग लोगों को खुश करने के लिए करें न कि दुख करने के लिए। शिक्षकों के अवलोकन के आधार पर डिसिप्लीन विद्यार्थी दीपांशु देवांगन, हैल्पी गो लक्की छात्र जतिन सल्होत्रा, सिम्पल लीविंग हाई थिंकिंग फिजा बंजारे, फास्ट विद नंबर अभिषेक राय, मोस्ट सीनियर खुशबू शुक्ला, कर्टियस अनुष्का शिंदे, स्पोर्टी अभिषेक साव, आलराउंडर श्रेया अग्रवाल को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि शर्मा, अर्पिता सिंग, शमा खान और अंजुम सबा ने किया।

Related Articles

Back to top button