कलेक्टर पहुंचे सुबह सुबह जलशोधन संयंत्र,अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा
भिलाई। रविवार को प्रात: जिलाधीश अंकित आनंद 66 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र पर पहुंचे जहां उन्होंने आयुक्त सुंदरानी अधीक्षण अभियंता सत्यन सिंह और अन्य सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अमृत मिशन पर भिलाई नगर निगम में संचालित होने वाली संपूर्ण कार्य योजना की समीक्षा की। उसके पश्चात नवनिर्मित थैंक यू का अवलोकन भी करने गए साथी डेंगू और स्वाइन फ्लू से पीडि़त स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होनें कांंट्रैक्टर कॉलोनी में जहां डेंगू का सर्वाधिक प्रभाव रहा था, स्थानीय लोगों से मिलकर वहां की वर्तमान साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जामुल स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में महा आधे से ज्यादा कचरे का निष्पादन कर लगभग डेढ़ लाख टर्न राधिका निर्माण किया जा चुका है तथा कार्यकारी एजेंसी और अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया की शेष कचरे का भी निष्पादन 31 मार्च तक कर लिया जाएगा तथा प्लास्टिक कचरा हटाने हेतु एजेंसी के साथ एग्रीमेंट हो चुका है और मार्च के महीने से इसका कार्य भी आरंभ हो जाएगा। इसके बाद शासन से राशि की उपलब्धता होने पर थोक सब्जी मंडी उसे स्थान पर व्यवस्था की जावेगी। उसके बाद कलेक्टर ने छावनी मुक्तिधाम के समय स्थित तालाब पर चल रहे कार्य का निरीक्षण स्थानीय पार्षद तुलसी पटेल के आग्रह पर किया और उसे भी समय सीमा में सौंदर्यीकरण पूर्ण कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।