Uncategorized

आदर्श कन्या आश्रम सिंगारभाट का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण! पूर्व आश्रम अधीक्षिका को किया सम्मानित!

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

आदर्श कन्या आश्रम सिंगारभाट का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण!
पूर्व आश्रम अधीक्षिका को किया सम्मानित!

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने आज बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री अमृत खलखो एवं सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ कांकेर के सिंगारभाट स्थित आदर्श कन्या आश्रम का निरीक्षण किया और वहॉ बच्चों की सुविधा के लिए किये गये इंतजाम जैसे-मच्छर दानी लगाने के लिए हुक, कपड़ा टांगने हेतु हैंगर, दर्पण जैसी छोटी-छोटी सुविधाओं पर ध्यान देने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सब के लिए संस्था के सेवानिवृत्त हो चुकी आश्रम की पूर्व अधीक्षिका सुश्री बीपत केमरो ने अपने समर्पण भावना से कार्य किया था, मुख्य सचिव श्री मण्डल ने उनके इस योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
आश्रम निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री मण्डल ने परिसर में स्थित सोलर पैनल को दूसरे जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिये तथा सभी आश्रम छात्रावासों में किचन गार्डन बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आदर्श कन्या आश्रम परिसर में स्थित आदिवासी कन्या आश्रम शाला के कक्षो और लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया तथा लाईब्रेरी में प्रेरक पुस्तक रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, बस्तर संभाग के कमिश्नर अमृत खलखो तथा सभी जिलों के कलेक्टर, सभी सीईओ और समस्त सहायक आयुक्त उपस्थित थे।

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button