Uncategorized

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं लगनी शुरू हो गई

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा शनिवार से खत्म हो गई। इसके साथ ही 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं लगनी शुरू हो गई है। डीईओ एएन बंजारा ने बताया कि इसमें जो बच्चे कमजोर पाए गए उनके लिए विशेष कक्षाएं लग रही हैं। सोमवार से डाउट क्लीयर करने के लिए कक्षाएं लगेंगी। 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा दो मार्च से 29 मार्च तक चलेगी। परीक्षा से पहले पूर्ण तैयारी के लिए इस तरह की कक्षा लगाई जा रही है। माशिमं ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। गौरतलब है कि इस बार 10वीं में नियमित तीन लाख 79 हजार 136, प्राइवेट सात हजार 666 परीक्षार्थी और 12वीं में नियमित दो लाख 51 हजार 555, प्राइवेट नौ हजार 627 और 12वीं वोकेशनल में 1928 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button