Uncategorized

बोर्ड की दीनदयाल स्कॉलरशिप योजना का बदल सकता है नाम

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- सरकार एक के बाद एक योजनाओं का नाम बदल रही है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में मेधावियों के लिए चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी स्कॉलरशिप योजना का नाम भी बदल सकता है। पिछले साल ही माशिमं ने इस नाम से योजना की शुरुआत की थी। माशिमं ने राज्य शासन को इस नाम से चल रही योजना की जानकारी दे दी है। वहीं दूसरी ओर राज्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से चल रही योजनाओं के नाम बदलने पर विपक्षी दल आपत्ति कर रहा है ।

माशिमं ने 10वीं-12वीं के मेधावियों को दी जाने वाली नकद प्रोत्साहन राशि पिछले साल से बंद करके किश्तों में कैश देने की योजना बनाई थी। इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी स्कॉलरशिप प्रोत्साहन योजना नाम दिया गया। मेधावियों को हर महीने स्कॉलरशिप के साथ सम्मान समारोह में लैपटॉप देने की योजना है। लैपटॉप तो अभी तक किसी को नहीं मिला है, लेकिन स्कॉलरशिप बांटी जा चुकी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button