छत्तीसगढ़

सबला उत्कर्ष राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2020 से नवाजी गयी कोंडागाँव की शिक्षिका मधु तिवारी

16मई2020 कोंडागाँव(सबका संदेश)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 16मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब स्पीकर हॉल में सामाजिक सरोकारों के बिभिन्न क्षेत्रों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शैक्षिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण नारी उन्मुखीकरण, अपनी प्रतिभा से समाज मे सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने महिला शसक्तीकरण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देश की चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय धाकड़ पारा कोंडागांव में पदस्थ शिक्षिका मधु तिवारी को को भी आमंत्रित किया गया था किंतु कोरोना संक्रमण को देखते एहतियातन यात्रा स्थगित करनी पड़ी और कोरियर सेवा द्वारा सबला उत्कर्ष राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2020 पुरस्कार प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के उदघाटक के रूप में केन्द्रीय सामजिक और न्याय राज्य मंत्री श्रीमान राम दास अठवाले जी, विशिष्ट अतिथि श्रीश्याम जाजू जी, कार्यक्रम संयोजक राजश्री राहुल चौधरी, राष्ट्रीय सयोंजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ श्री राजेंद्र फड़के सहित अनेक विशिष्ट जनआमन्त्रित थे। मधु तिवारी की इस उपलब्धि पर, वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र रावल ककसाड़ के सम्पादक डॉ राजाराम त्रिपाठी छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद से जुड़े साहित्यकारों सहित अनेक शिक्षक साथियों ने बधाई प्रषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button